फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी युवक, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 15 Feb 2023 09:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जिले में पड़ोसी युवक किशोरी को बहलाकर साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजन को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

 
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 13 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी, किशोरी को अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां बीती शाम पड़ोसी युवक ने 13 साल की किशोरी को अपने साथ ले गया। पास में ही एक स्थान पर उससे दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने लगे। मिलने के बाद किशोरी ने परिजन को पूरी बात बताई। इस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला मंगलवार की शाम का है। फिलहाल मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। उसके बाद 161 और 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें