फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सड़क किनारे पड़ी अबोध के लिए फरिश्ता बना युवक, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Mon, 10 Feb 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कान्हा की नगरी में सड़क किनारे तड़पती अबोध बालिका को देख लोगों के कदम रुक गए। एक युवक ने मानवता दिखाई और इस बच्ची को गोद में उठा लिया। इस बच्ची को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। 
 
विज्ञापन
बालिका की फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा- वृंदावन मार्ग पर कैलाश नगर के सामने शनि मंदिर के पास अबोध बालिका को किसी ने लावारिस हालत में सड़क पर फेंक दिया। राहगीरों की नजर बच्ची पर पड़ी तो एक युवक ने मानवीयता दिखाते हुए उसे उठाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां किसने छोड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें