फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चंदकोठरी की देहरी पर नहीं कर पाएंगे इत्रसेवा, जगमोहन से दर्शन करने पर भी प्रतिबंध

विज्ञापन
ठा  बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़़। 
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों की मनमानी से खिन्न होकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर प्रबंधन के लिए गठित हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया है। जहां एक ओर जगमोहन में आकर ठाकुर जी के दर्शन करने पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं जगमोहन से चंदकोठरी की ओर जाने वाले दरवाजे को भी बंद करने के आदेश दिए हैं। इस दरवाजे के बंद होने से चंद कोठरी की देहरी पर इत्र सेवा नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य मुकेश मिश्रा ने मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां नजर आईं। यह वही कमियां हैं, जिनके लिए वह पिछली मीटिंग में आदेश जारी कर चुके हैं। कमेटी की ओर से जारी आदेश पत्र में कहा गया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को बनाने में कई बार नियम बनाए गए, लेकिन सेवादारों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया। इससे मंदिर की व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। हादसे का भी डर बना रहता है। पिछली बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार ने आदेश दिया था कि जगमोहन में महिला और पुरुषों की लाइन अलग अलग रहे, लेकिन यहां महिलाओं की लाइन में पुरुष नजर आए।
इसलिए अध्यक्ष अशोक कुमार ने आदेश दिए हैं कि कोई भी अब जगमोहन में जाकर दर्शन नहीं करेंगे। सभी मंदिर के प्रांगण से ठाकुर जीके दर्शन करेंगे। वहीं जगमोहन से चंदन कोठरी की ओर जाने वाले दरवाजे को भी बंद करने के आदेश दिए हैं। इस दरवाजे के बंद होने के कारण चंदन कोठरी की देहरी पर की जाने वाली इत्र सेवा भी नहीं हो सकेगी। वहीं तोषखाने का दरवाजा पुराना और जर्जर होने के कारण उसे भी बदलने के लिए आदेश दिए गए हैं। नया दरवाजा लगवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं अन्य आदेशों को कल से ही लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें