फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आशुतोष के वायुसेना प्रमुख बनने पर की गिरिराज पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। आशुतोष दीक्षित वायुसेना प्रमुख बनाए गए हैं। उनके पद पर के आसीन होने पर सिंह सिविल योग अकादमी परिसर में मंगलवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

अकादमी के अध्यक्ष योगीराज शैलेंद्र शर्मा को जैसे ही सूचना मिली की उनके भांजे आशुतोष वायुसेना में उच्च पद पर आसीन हुए है। परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। महाराज ने श्रीगिरिराज महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की। अकादमी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। शर्मा ने बताया कि आशुतोष दीक्षित से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। जल्द ही वह अकादमी परिसर आएंगे। इस दौरान शमशेर, दाऊ दयाल भवानिया, दीपचन्द वार्ष्णेय, उमाशंकर शर्मा, विश्वजीत खोयवाल, गौरव शर्मा, नेहा शर्मा, रमेश, रणवीर, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें