मथुरा के परखम में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में एसआईआर अभियान पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर सक्रिय होकर मतदाता सूची से हटे नामों को दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान चलाने को कहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के गांव परखम हुए भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में साफ कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथों पर जाना होगा। जो वोट कट गए हैं उन्हें फिर से सूची में शामिल कराना ही होगा। इसके लिए खास तौर पर बूथ पर यूथ के प्लान के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन
चिंतन शिविर विधानसभा चुनाव 2027 को जीतने की योजना तैयार की गई। विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में खास तौर से एसआईआर पर चर्चा हुई। दरअसल एसआईआर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। लोगों का कहना है एसआईआर में वोट कट गए हैं। खास तौर से यूपी भाजपा के रणनीतिकार इस पर बेहद नाराज हैं। बैठक में भाजपा थिंक टैंक ने कहा कि एसआईआर में सबसे ज्यादा वोट भाजपा के ही मतदाताओं का कटा है।
इस पर सीएम ने सबसे मजबूती से बैठक में अपनी बात रखी। कहा कि कटे वोटर को वापस लाना ही होगा। एसआईआर पर नया अभियान शुरू हो रहा है। इसमें पूरी ताकत लगानी होगी। खास तौर से युवाओं को एक्टिव करो। जिला स्तर पर सभी टीमें एक्टिव हो जाएं। तहसील से लेकर ब्लॉक और ब्लॉक से बूथ पर काम हो। हर बूथ पर यूथ की टीम खड़ी होनी चाहिए। दरअसल सीएम खुद कह चुके हैं कि एसआईआर में मुस्लिम वोटरों में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
दूसरी 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। एसआईआर से पहले चुनाव में 15.44 करोड़ वोट थे जबकि एसआईआर के बाद 13.39 करोड़ वोट रह गए। यह कमी भाजपा के विजयी अभियान में बेड़ी डालने का काम कर सकती है। इसे दुरुस्त करना ही होगा। सीएम ने एसआईआर पर सबसे ज्यादा फोकस करने को कहा।