फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज योग का महाअभ्यास

Sat, 20 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। विश्व में पहली बार हो रहा यह आयोजन योगेश्वर श्रीकृष्ण की नगरी के लिए और भी खास हो जाता है। इसलिए ब्रजवासियों की तैयारी यह दिन ऐतिहासिक बनाने की है। इसके लिए कई दिनों से जगह-जगह अभ्यास जारी हैं। रविवार को एक साथ-एक वक्त पर हजारों लोग योग का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। इस बार यह पहला आयोजन है, जिसके लिए केंद्र सरकार से लेकर सामाजिक संगठन और आम नागरिक  तक उत्साहित हैं। बीते कई दिनों से योग दिवस को लेकर हुई तैयारियों ने भी लोगों को योग के प्रति जागरूक कर दिया है।

अब लोग आपस में योग के बारे में चर्चा कर रहे हैं और इसके लाभ भी जानने का प्रयास कर रहे हैं। योग प्रशिक्षक डॉ. देवव्रत कहते हैं कि योग पाचन शक्ति बढ़ाता है। इससे नेत्रों की ज्योति बढ़ती है और हृदय रोग, पेट रोग समेत अन्य रोगों में काफी मददगार है।
विज्ञापन


यही कारण है कि आज योग देश के साथ विदेश मेें भी काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। रविवार को हो रहे इस आयोजन के लिए जिले में कई स्थानों पर तैयारियां की गई हैं। खासकर स्कूल, कालेजों में विशेष शिविर लगाए हैं। शनिवार को सेना के हैलीपैड ग्राउंड पर योग का अभ्यास किया गया। आज बड़ी संख्या में यहां लोग सेना के योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में भी योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। आज भोर होते ही सभी जगह योग का प्रदर्शन शुरू हो जाएगा।


केआर गर्ल्स कालेज में लगा शिविर
किशोरी रमण कन्या महाविद्यालय में योग दिवस को सफल बनाने के लिए 19 से 21 जून तक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. शोभा पाठक समेत पूरा कालेज परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन



यहां होगा योग, लगेगा शिविर

सुबह पांच बजे से
- राधा नगर में भारत स्वाभिमान न्यास का शिविर

साढ़े पांच बजे से
- राजकीय इंटर कालेज में एनएसएस का योग कैंप

सुबह छह बजे से
- डीएवी इंटर कालेज मसानी तिराहा
- 16 बटालियन सीआरपीएफ के डेयरी फार्म
- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भगत सिंह पार्क में
- रीजेंसी गार्डन में भाजपा का योग शिविर
- किशोरी रमण गर्ल्स डिग्री कालेज
- कदंब विहार स्थित दयानंद पार्क में संस्कार संगम का योग शिविर
- मथुरा ब्लॉक कार्यालय के सामने मैदान में एनसीसी की 10, 11 बटालियन, आरसीबी का शिविर

साढ़े छह बजे से
- कृष्णचंद गांधी सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कृत भारती ब्रज प्रांत का शिविर

सुबह सात बजे से
- सरस्वती शिशु मंदिर कृृष्ण गंगा
- सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें