फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सेवा सदन में योग सीख रहीं विधवाएं

Thu, 24 Sep 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में रह रहीं विधवाओं को स्वस्थ जिंदगी देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को चैतन्य विहार में तीन दिवसीस योग शिविर शुरू किया गया। इसका उद्घाटन नीति आयोग के सदस्य देवव्रत दास ने किया। शिविर में करीब एक हजार विधवाएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

 
योग शिविर में शामिल विधवाएं भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। शिविर के उद्घाटन पर सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने विधवाओं को योग से होने वाले लाभ बताए और योग और आसन करके भी दिखाया। इस मौके पर नीति आयोग के सदस्य देवव्रत दास ने कहा कि योग के जरिए ही स्वस्थ जीवन हासिल किया जा सकता है और इसके लिए किसी को अलग से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने की कुंजी योग को प्रचलित करने और सबके स्वास्थ्य का आधार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमर कस रखी है। प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस भी घोषित कर दिया है।
 
संस्था के पीआरओ मदन झा ने बताया कि विधवाओं की देखरेख कर रहे सुलभ का यह योग शिविर भी प्रधानमंत्री की योग पर पहल की दिशा में ही कदम है। उन्होंने कहा कि हालातों की मारी विधवाओं की हालत सुलभ इंटरनेशन की देखरेख के चलते सुधर रही है। न सिर्फ वृंदावन की विधवाएं, बल्कि वाराणसी और केदारनाथ की विधवाओं को सुलभ इंटरनेशनल हर महीने पेंशन मुहैया करा रहा है। इससे उनकी जिंदगी में बेहतर बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें