फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रैक पर दो मालगाड़ी आने के मामले में यार्ड मास्टर निलंबित

Tue, 11 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा यार्ड में एक ही पटरी पर दो मालगाड़ी आने के मामले में डीआरएम ने जांच बैठा दी है। प्राथमिक जांच में यार्ड मास्टर को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया। केबिन मैन को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आगरा से आए जांच अधिकारियों ने दोनों के बयान लिए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह यार्ड में खड़ी मालगाड़ी वाली लाइन पर केबिन मैन सुरेंद्र ने एक और मालगाड़ी को सिग्नल दे दिया था लेकिन मालगाड़ी के चालक ने लाइन पर दूसरी गाड़ी खड़ी देख अपनी गाड़ी को रोक दिया। इस मामले में डीआरएम ने जांच बैठा दी।

इसमें सीनियर डीएसओ अखलाक अहमद और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक यशनजीत सिंह ने मथुरा आकर मामले की जांच की और यार्ड मास्टर व केबिन मैन के बयान लिए। प्राथमिक जांच के बाद यार्ड मास्टर बीएन गर्ग को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


यार्ड में एक ही पटरी पर दो मालगाड़ी मामले में जांच शुरू कराई गई है। प्राथमिक जांच के बाद यार्ड मास्टर को निलंबित कर दिया है। 
- नीरज भटनागर 
पीआरओ, डीआरएम आगरा 

यार्ड मास्टर का चार्ज लेने को तैयार नहीं कोई
यार्ड में एक पटरी पर दो मालगाड़ी आने की घटना के बाद यार्ड में नौकरी करने को रेलकर्मी तैयार नहीं है। रेलकर्मियों का कहना है यार्ड में शंटिंग व कपलिंग के लिए एक लाइन पर इंजन व बोगियों को लेना पड़ जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें