फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचा यमुना का पानी

विज्ञापन
मथुरा। राधावल्लभ मंदिर जाने वाले मार्ग पर भरा यमुना का पानी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। अब तक परिक्रमा मार्ग और निचली कॉलोनियों में कहर बरपा रही कालिंदी ने अब बाजारों की ओर रुख कर दिया है। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग और राधावल्लभ जाने वाले मार्ग में यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां घुटनों तक पानी भरा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो गया है। दुकानदारों को अपनी प्रतिष्ठानों को बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को यमुना का जलस्तर तो स्थिर रहा, लेकिन पानी का निकास न होने के कारण गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। दुकानों में पानी भरने से अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन हर तरीके से इंतजाम कर रहा है। समाजसेवी भी मदद को आगे आए हैं, लेकिन बाढ़ से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। दुकानों को बंद रखना पड़ रहा है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें