फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
मथुरा। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर यमुना जलस्तर से गुजरते वाहन । - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। क्षेत्र में मंगलवार रात से यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। क्षेत्र के गांव छिनपारई, अड्डा मीणा, मुकदुमपुर, फिरोजपुर, अड्डा मल्हान, मांगरखोर, अड्डा जाटव, इनायतगढ़, दौलतपुर सहित अन्य गांवों के पास तक नदी का पानी पहुंचने से फसलें डूबने लगी हैं। पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर भी तीन जगह पानी सड़क पर बहने लगा। यमुना पुल के पास दो से ढाई फीट, छिनपारई प्याऊ के समीप एक से डेढ़ फीट व छिनपारई गांव के सामने आधा से एक फीट ऊंचाई तक पानी सड़क पर बह रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे हर पल यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी समय हालात बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने बताया कि गांवों में यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें