माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के नेतृत्व में सभा ने विश्राम घाट पर यमुना महारानी का पूजन किया। दो दिन पहले वृंदावन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में महेश पाठक को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक को चांदी का मुकट और साफा पहनाया। उन्होंने कहा कि ये समाज और परिषद के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी सभी तीर्थ पुरोहितों ने दी है, उसे पूरा करूंगा।
इस अवसर पर दुर्लभ मिश्रा बैजनाथ धाम, श्री कांत वशिष्ठ, रामकिशन तिवारी, राजेश त्रिवेदी, प्रकाश मिश्र संरक्षक गण नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, राजन पाठक, रंजित पाठक, अरविंद भूरा, मुकुंदलाल, योगेंद्र चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि थे। संचालन राकेश तिवारी ने किया।