फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फरवरी तक कम रहेगी वाहनों की रफ्तार, यह है वजह

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट/मथुरा। सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे ओवरस्पीड में दौड़ने वाले वाहन हादसों के शिकार हो जाते हैं, जिसे लेकर अब प्राधिकरण ने दिसंबर से फरवरी तक वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा की बजाय 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की है। स्पीड को लेकर टोल प्लाजा पर आदेश भेजा गया है।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने टोल प्लाजा के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोहरा के चलते हादसा न हो इसके लिए दिसंबर से फरवरी तक वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा की बजाय 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा वाहनों की गति को लेकर जो निर्देश मिले हैं उसके लिए स्पीड सेंसर द्वारा टोल प्लाजा पर वाहनों की गति निकाली जा रही है जो भी वाहन तय गति से ऊपर जाता है उसके लिए ट्रैफिक पुलिस को वाहन नंबर भेज दिया जाता है और जिससे कार्रवाई हो सके। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहनों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें