फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: स्लीपर ने रोडवेज की पिंक बस में मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Tue, 06 May 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर और रोडवेज की पिंक बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया  क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-110 के समीप देर रात रोडवेज पिंक बस को स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24  से अधिक सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 

सोमवार रात रोडवेज की पिंक बस लखनऊ से दिल्ली सवारियां लेकर जा रही थी। देर रात दो बजे राया क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 110 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जाते समय सवारियां उतारने के लिए चालक ने बस को धीमा की। उसी समय आगरा से दिल्ली जा रही  स्लीपर बस ने पीछे से रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसके बाद स्लीपर बस अनियंत्रित हो रोलिंग तोड़ते हुए सड़क के नीचे जा गिरी। 


इसके चलते हुए हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं करीब 24 अधिक सवारियां घायल हो गई हैं। इनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से  अस्पताल भिजवाया। 
 
विज्ञापन

वहीं क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त बसों को हटा कर यातायात सुचारू कराया गया। राया थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि बस भिड़ंत में उपचार के दौरान घायल युवक अंकित  24 निवासी भिंड मध्यप्रदेश की मौत हो गई। वहीं  टूंडला की खुशबू, आगरा बाह के मनोज कुमारी, राम लखन, नफीज, मनोज कुमार, प्रतिमा, गाजियाबाद की पारुल, दिल्ली की नूर फातिमा, इक्खतार अहमद, विजय, राजेंद्र, मेरठ के आसिफ खान, धौलपुर की मीरा, मध्य प्रदेश भिंड के नूरजहां, राम सिया राठौर, दिव्यांशु, राजेश सिंह और धनीराम घायल हो गए हैं। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें