मथुरा। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को देखते हुए। संवाद
- फोटो : mathura
मौसम बदलने से मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी और शाम को एसी की ठंडक से हड़्डी के दर्द के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। सोमवार को हड्डी रोग की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज पहुंचे।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. लाल सिंह ने बताया कि दोपहर में चटक धूप में लोग घर से बाहर काम पर निकल रहे है और शाम को घर में पहुंचकर एसी की ठंडक ले रहे हैं। इससे हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पैर, कमर और कंधे के दर्द की परेशानी लेकर मरीज आए। हड्डी कक्ष के बाहर सुबह 8 बजे से ही लाइन लगी हुई थी। एक-एक करके मरीज चिकित्सक को दिखाकर उपचार ले रहे थे।