फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उसकी राख ही दे दो...मथुरा हादसे में लापता हुआ युवक, लाश तक नहीं मिली; भाई ने लगाई ये गुहार

Fri, 19 Dec 2025 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह राजेश पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में लापता हुए युवक की तलाश में धौलपुर से उसके परिजन आए। 
विज्ञापन
मथुरा आए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में मंगलवार को सुबह हुए यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे में भाई को खोजते हुए धौलपुर से आया दूसरा भाई गुहार लगा रहा है। परिजन भी उसे हर जगह ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। यह भी नहीं पता चल रहा है कि वह इस दुनिया में है भी या नहीं।
विज्ञापन


भाई शाहरुख पुत्र शब्बीर ने बताया कि उनका भाई भोलू पुत्र शब्बीर निवासी बाड़ी धौलपुर बस में परिचालक था। रात को भाई से बात भी हुई थी। उसने कहा था कि सब ठीक है, वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर उसकी बहन सितारा व मौसा जहूर रहमान समेत सभी परिजन आगरा, मथुरा, वृंदावन, पीएम हाउस पर पहुंचे, लेकिन भोलू नहीं मिला।

शाहरूख का कहना है कि जो जहां बता देता है, वहीं जाते हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। भाई व बहन ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी दे दिया है। उन्होंने एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, सीओ संजीव राय, थानाध्यक्ष रंजना सचान से गुहार लगाई है कि भाई नहीं मिला तो उसकी राख ही दे दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें