फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक दुष्कर्म के मामले में घटना के 17 दिन बाद एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। आगरा निवासी एक महिला के साथ 17 दिन पूर्व राजपुर गांव के जंगल में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।
विज्ञापन

आगरा निवासी एक महिला 30 नवंबर को वृंदावन आई थी। वह मंदिरों में दर्शन करके अटल्ला चुंगी चौराहा पर राया कट के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी औरंगाबाद निवासी आरोपी दुधिया कलुआ रुका और उसे राया कट पर छोड़ने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि कलुआ उसे राजपुर गांव के जंगल में ले गया। वहां उसका साथी नवाब सिंह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
स्थानीय पुलिस से थकहार कर पीड़िता एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराकर अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें