फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगाज में साहित्यकार, कलाकार और चिकित्सक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साहित्य और संस्कृति को समर्पित संस्था साहित्यकार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रथम वार्षिक उत्सव आगाज का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकारों, कलाकारों, समाजसेवी और चिकित्सकों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष गुप्त, मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि गजेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद, मनोज कुमार राघव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
संस्था का परिचय न्यास निदेशक मानव वशिष्ठ ने प्रस्तुत किया। ब्रज कला तारिका सिमरन अरोड़ा की भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अगले सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वंशिका शर्मा, कुमार देव, आकाश शर्मा एवं हर्ष सारस्वत ने काव्य पाठ किया। नवोदित कवियों को आशीर्वाद देने के लिए आचार्य उमाशंकर पराशर (आगरा), गफिल स्वामी (इगलास) एवं आचार्य नीरज शास्त्री ने भी काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में पांच विशिष्ट साहित्यकारों को शिखर सम्मान प्रदान किया गया, वहीं कुल 150 साहित्यकारों, कलाकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था अध्यक्ष अनुज अनुभव, निकिता सिंह, डॉ. अमिताभ पांडे, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. धनंजय तिवारी, सोनू कृष्ण शास्त्री, आर्यन अग्रवाल, सत्यव्रत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें