फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Tue, 17 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड, ब्रज प्रदेश, मेरठ प्रांत के करीब 200 पहलवानों ने हिस्सा लिया। विद्या मंदिर के छात्रों ने सभी को पछाड़ कर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर की कुश्ती प्रतियोगिताओं के किशोर और तरुण वर्ग में देवदत्त 42 किग्रा, हर्ष कुमार 46 किग्रा, श्यामसुंदर 50 किग्रा, सौरभ चौधरी 54 किग्रा, प्रवीन कुमार 60 किग्रा और बाल वर्ग में कुलदीप 32 किग्रा, कन्हैया 38 किग्रा, जितेंद्र 41 किग्रा, सुनील कुमार 49 किग्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

ओवरऑल चैंपियनशिप विद्यालय के नाम रही। विद्यालय के शारीरिक प्रमुख जय प्रकाश ने बताया कि क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता 1 दिसंबर से शिवपुरी में होने वाली अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां जीतने वाले पहलवानों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र निरीक्षक हरीश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डा. रोशन लाल, डा. जगदीश जिंदल विद्यालय अध्यक्ष प्रकाश चंद गर्ग, अवधेश गुप्ता आदि ने बधाई दी।                        
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें