फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए पहलवानों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कुश्ती संघ भारतीय शैली के तत्वावधान में केसरी मीडिया के सहयोग से यूपी केसरी, यूपी कुमार, यूपी अभिमन्यु टाइटल कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल बृहस्पतिवार को प्रात: 9 बजे से लाजपत नगर स्थित अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विधा केंद्र पर किया गया। इसमें युवा पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधिका ट्रेडर्स के संस्थापक विजय सिंह चौधरी व जितेंद्र चौधरी ने युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कुश्ती ब्रज की प्राचीन कला है। इसका विकास होना चाहिए। इससे ब्रज के पहलवान राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकें। अतिथियों का स्वागत जिला कुश्ती संघ भारतीय शैली के महासचिव शेखर अशोक पहलवान व लक्ष्य अरोरा ने पगड़ी पहनाकर किया।
महासचिव शेखर अशोक पहलवान ने बताया कि यूपी केसरी के लिए 75 किलो से ऊपर के वर्ग में देवा पहलवान, विशाल पहलवान व हिमांशु पहलवान भाग लेंगे। यूपी कुमार के लिये 65 किलो से 75 किलो मेंविष्णु पहलवान, अमित पहलवान तथा यूपी अभिमन्यु 55 किलो से 65 किलो के वर्ग में करणवीर पहलवान व सोनू पहलवान विजय रहे।
विज्ञापन

ये सभी विजेता पहलवान 17 से 18 अक्तूबर को लखनऊ के हरिशचंद इंटर कॉलेज कैंट सदर के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल के दौरान निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र मिश्रा कोच ने निभाई। कान्हा पहलवान, जयभगवान पहलवान, योगेश पहलवान, श्याम वीर खलीफा, सीएम खलीफा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें