फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा क्रम शुरू

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा राग सेवा का क्रम मंगलवार से शुरू हो गया। इसके तहत मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित के साथ ही सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की राग सेवा शीतकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाने लगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मंदिर के पट सुबह 8:45 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। इसके बाद 8:55 पर सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी को रागभोग अर्पित किया गया और 12:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। 12:55 पर राजभोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए।

सायंकाल 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। 7:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। 8:00 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 8:25 पर शयन भोग आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें