मथुरा। श्रीदाऊजी महाराज की मनोहारी झांकी।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। पुत्रदा एकादशी पर दाऊजी महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रात: से देर शाम तक दाऊजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर प्रांगण दाऊ दादा की जय, रेवती मैया की जय के जयकारों से गुंजायमान रहा।
एकादशी पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने क्षीरसागर में स्नान कर आचमन लिया और दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया। भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति बन गई। बाहर से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।