बीएसए कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के एमबीए विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान अपनाई जाने वाली बातें बताईं।
विशेषज्ञों ने कहा किम अगर कोई कंपनी कालेज में प्लेसमेंट के लिए आ रही है तो उसके एक्सपर्ट सिर्फ यह नहीं देखते कि छात्र ने एग्जाम में कितने मार्क्स प्राप्त किए हैं। वे पारखी नजरों से छात्र का एप्टीट्यूड परखते हैं। व्याख्यान के अवसर पर एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष गजेन्द्र गर्ग ने भी छात्र-छात्राओं जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपनी पसंद के कैरियर के लिए जो भी क्षेत्र, कोर्स चुना है, उसमें सिर्फ अकेडमिक उपलब्धि हासिल करके आत्ममुग्ध न हो जाएं। आप एग्जाम में जरूर बेहतर प्रदर्शन करें और ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने का प्रयास करें लेकिन इसके अलावा इस क्षेत्र में बदलते वक्त के अनुसार भरपूर प्रैक्टिकल नालेज भी हासिल करें। व्याख्यान के दौरान एमबीए विभाग से बीना अग्रवाल, गौरांग गर्ग, पारुल गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कालेज के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल और वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की।