फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना सुरक्षा इंतजाम के टीएफसी का निर्माण करते मिले मजदूर

विज्ञापन
निरीक्षण करते एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह। 
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल में बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूर टीएफसी का निर्माण करते मिलने पर एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने नाराजगी जताई और गुणवत्ता के साथ-साथ मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत के पुराने कार्यालय को तीन दिन में खाली करने के लिए भी कहा है। ताकि टीएफसी के लिए मार्ग बनाया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य भवन के सामने गड्ढा भरकर एक सप्ताह के अंदर लॉन विकसित करने, ग्रीनरी का कार्य पूरा करने और दीवार के किनारे बांस के पौधे लगाने के लिए कहा है। निर्माण कार्य में पुरानी शटरिंग का उपयोग करने पर भी नाराजगी जताई। फायर फाइटिंग और परिसर की डिजाइन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूरा होना चाहिए। मौके पर फिलहाल 72 मजदूर कार्य करते मिले। उन्होंने 125 मजदूरों को लगाने के लिए कहा है। ठेकेदार ने अवगत कराया कि शासन से धनराशि न मिलने के कारण मजदूरों को भुगतान में कठिनाई हो रही है, इसलिए संख्या कम है। हालांकि उन्होंने ठेकेदार को जल्दी ही बाकी भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अवर अभियंता सुनील राजौरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें