फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता विधानसभा से मनोज पाठक प्रत्याशी घोषित

Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बसपा का सम्मेलन
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बसपा सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य जोन कोआर्डिनेटर (आगरा, लखनऊ, कानपुर मंडल) व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने छाता विधानसभा क्षेत्र से मनोज पाठक को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


बता दें कि चार माह पूर्व छाता में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में अतुल सिसौदिया को छाता विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया था। अब इन्हें क्यों हटाया गया इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी।

पूर्व मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश मे पुन: बहन मायावती की सरकार बनेगी। प्रदेश में बसपा ही ऐसी पार्टी है जो कानून का राज कायम कर बिना भेदभाव के विकास कराती है। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर (आगरा, अलीगढ़ मंडल) एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बसपा ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकती है। बसपा के छाता विधानसभा से प्रत्याशी मनोज पाठक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन को जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, जिला प्रभारी हेमेंद्र कुमार, डा. वीके चतुर्वेदी, छाता विधानसभा प्रभारी संघ रतनसेठी, वीरेंद्र परिहार ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मनोज पाठक ने बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। छाता से प्रत्याशी मनोज पाठक की घोषणा होते ही जनता मंच पर पहुंच गई और बसपा प्रत्याशी को हाथों पर उठा लिया। चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

ये रहे सम्मेलन में मौजूद
पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, विधायक राजकुमार रावत, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा प्रबंधक जगदीश सुपानियां, मोहनश्याम प्रधान, हरेकिशन पांडेय, मोहनश्याम, ईश्वर, जिले सिंह, जबर सिंह, बीरबहादुर सिंह, बेनामी सिंह, ललित गोस्वामी, संजय गोस्वामी पूर्व सचिव छाता बार, कुम्पी सिंह प्रधान आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें