चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत आझई रेलवे स्टेशन के समीप रविवार दोपहर रेलवे की बिजली लाइन का काम कर रहे एक श्रमिक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
मिली जानकारी के अनुसार, लालजीत प्रसाद निवासी ओझा बराओ, बक्सर बिहार ने पुलिस को बताया कि उनका 35 वर्षीय भाई विध्याचल साहू पुत्र सरल साहू एक कंपनी में रेलवे की बिजली लाइन बिछाने का काम करता था। रविवार (8 मार्च) को वह आझई स्टेशन से करीब 13 किमी दूर काम पर तैनात था।
दोपहर करीब 1:00 बजे खाना खाने के बाद अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।साथी कर्मचारी और परिजन विध्याचल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।