फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरी-सेमरी देवी मेले के लिए कुंड की सफाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
सेमरी देवी कुंड पर सफाई कार्य करते कर्मचारी
विज्ञापन
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में 29 मार्च से आरंभ होने वाले नरी-सेमरी देवी मेले की तैयारियां तेज हो गयी हैं। माता रानी के भवन स्थित कुंड की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 मार्च के अंक में नरी-सेमरी देवी कुंड में और आसपास गंदगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। मंगलवार से कुंड पर सफाई कर्मचारियों ने घाटों की सफाई का कार्य, कुंड में जमी जलकुम्भी व पॉलीथिन को निकालने के साथ घाटों के किनारे पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने कार्य किया। कुंड में भरे गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए उसमें रासायनिक पदार्थ डाले।

मंदिर के पुजारी हरदेव सिंह ने बताया कि कुंड में भरे अशुद्ध जल में श्रद्धालु स्नान करते, अब इस समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। बीडीओ चौमुहां अभिमन्यु ने बताया कि नरी सेमरी देवी मेले को लेकर कुंड पर सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में कुंड की पूरी तरह से सफाई हो जाएगी। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कुंड के जल से आचमन व स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें