फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता और आझाई स्टेशन पर सुरक्षा पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नरी सेमरी मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को तैनात करेगा। इसके लिए जीआरपी ने 45 और आरपीएफ ने 55 जवानों की मांग को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि नरी सेमरी 28 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। मेला में छाता और आझाई स्टेशन पर जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 उप निरीक्षक, 6 महिला कांस्टेबल और 25 हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल की मांग को रेलवे एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि 27 को फोर्स मथुरा थाने पहुंचने की संभावना है।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि नरी सेमरी मेले में कई जिलो से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है इसके स्टेशन पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ निगरानी की जाएगी। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मेले में आरपीएफ के जवानों की डयूटी लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 55 अतिरिक्त जवान मिलने की संभावना है। मेले के दौरान लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें