फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयगुरुदेव आश्रम पर निर्माण कार्य जारी

Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जयगुरुदेव आश्रम में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर एमवीडीए ने निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया है।  
विज्ञापन


बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में बाबा जयगुरुदेव आश्रम परिसर में मंदिर के निकट समाधि स्थल पर हो रहे निर्माण को रोकने के आदेश दिए थे। महोली ग्राम पंचायत की जमीन होने के कारण इस मामले में राज्य सरकार से भी जवाब तलब किया है। अवैध निर्माण पर एमवीडीए को जवाब देना है।

इस स्थिति में हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए बीते दिन विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी करते हुए आश्रम में निर्माण रोकने के लिए कहा। लेकिन, नोटिस के बाद भी शनिवार को निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बाबा जयगुरुदेव आश्रम की संस्था के सत्ता पक्ष के लोगों से नजदीकी संबंध हैं।

माना जा रहा है कि इसी के चलते आश्रम को ग्राम पंचायत की जमीन पट्टे पर मिल गई। इसके अलावा भी अनेक जमीनों पर विवाद होने के बावजूद अफसर चुप्पी साधे रहते हैं। यूपीएसआईडीसी के अफसर भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें