फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला अस्पताल के बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी बढ़ते ही बीमारियां भी फैल रही हैं। इसके कारण महिला जिला अस्पताल में बेड का संकट गहराने लगा है। महिला वार्ड फुल हो गया है। इनमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


अस्पताल में इमरजेंसी में करीब 110 मरीज आए। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दो सप्ताह से मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अस्पताल में सभी बेड फुल हो गए हैं। इस समय लू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पताल में लू लगने से उल्टी और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

चिकित्सकों ने बताया कि दोपहर में धूप की चपेट में आने से मरीज बढ़े हैं, सभी में पानी की कमी होने की शिकायत मिली है। सभी को ग्लूकोज की बोतल लगाई गई है। उधर, अस्पताल में जांच कराने के लिए लैब में भी मरीजों की लाइन लग रही है। सबसे ज्यादा सीबीसी जांच के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लैब प्रभारी ने बताया कि ज्यादातर सभी मरीजों की जांच हो रही है इसके चलते भीड़ अधिक लग रही है। चिकित्सक डाॅ. अनुभा ने बताया कि लू से मरीज बढ़े हैं। सभी का उपचार के साथ ध्यान रखने की सलाह भी दी जा ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें