फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समाज को नई दिशा देने वालीं महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
चैतन्य बिहार में अर्पिता फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को सम्मानित करते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। अर्पिता फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों में पूरे देश भर में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में महिलाओं को समाज में उत्कृष्ट बनाने व नई दिशा देने में जुटीं महिलाओं को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड व कल्पना चावला अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चैतन्य बिहार फेस टू में अर्पिता फाउंडेशन द्वारा पाराशर आध्यात्मिक पीठ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोलोकवासी शादी लाल वर्मा की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अनिल वर्मा, विशिष्ट अतिथि चंचल सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मी गौतम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित किया और ठाकुर श्री राधा कृष्ण और कल्पना चावला के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
अर्पिता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के अंतर्गत अलका उपमन्यु, मनप्रीत कौर लुधियाना, मधु तोमर, उषा सोलंकी, डॉ रमा आर्य दतिया और डाॅ. जमुना शर्मा को सम्मानित किया गया। कल्पना चावला अवार्ड से डाॅ. मीनू गुप्ता शिक्षा, डाॅ. रुचिरा तिवारी शर्मा साहित्य एवं गायन, डाॅ. नीता सिंह पर्यावरण सहित अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मित्र वृंदा ग्रुप के एमडी धनंजय सिंह, मथुरा वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, सपन साह, मनीष अग्रवाल, पंडित मदन गोपाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें