फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
महिलाओं को सम्मानित करते बलदेव विधायक पूरन प्रकाश। 
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। विधायक पूरन प्रकाश व अधिकारियों ने सीएम योगी के लाइव प्रसारण को भी देखा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने बाल विकास विभाग की महिलाओं द्वारा गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने महिलाओं को घर और बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारी संभालने के लिए सराहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने महिलाओं से सशक्तिकरण में आगे आने का आह्वान किया।
इन्हें किया सम्मानित
इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि मिश्रा और सुपरवाइजर मनीषा कौशल को सम्मानित किया गया। फरह परियोजना की सुपरवाइजर पूनम कुंतल को पोषण पुनर्वास केंद्र में सर्वाधिक बच्चे भर्ती कराने के लिए सराहा गया। चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक से राशन वितरण के लिए सम्मानित किया गया। नवचयनित दो सुपरवाइजर विमल राज और प्रवेश फौजदार को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें