फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं को किया सवाईकल कैंसर के प्रति जागरूक

विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करती इनरव्हील क्लब ऑफ मथुरा की पदाधिकारी। 
विज्ञापन
मथुरा। इनरव्हील क्लब ऑफ मथुरा द्वारा दो दिवसीय डिस्ट्रिक रैली का समापन धूमधाम से किया गया। जिसमें विभिन्न जगह से आए 200 डेलीगेट्स ने भाग लेकर रैली को सफल बनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम यमुना घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने यमुना मां को चुनरी अर्पित की। इसके बाद प्राची अग्रवाल द्वारा संपादन की गई वार्षिक प्रत्रिका स्वयं दीपा का विमोचन मुख्य अतिथि विनूथा हरीश ने किया। रैली में सवाईकल कैंसर विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पोस्टर के माध्यम से महिलाओं को इस घातक बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। रैली के अंत में सप्तरंग रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायन, नृत्य व नाटक में सभी महिलाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। सप्तरंग प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर कानपुर की स्वाति माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर बरेली की मिथलेश भदौरिया रहीं। इस मौके पर पीडीसी लता गोयल, कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, मीनाक्षी अग्रवाल, मनीषा वाजपेई, नीलू छाकरे, रश्मि भार्गव, नीलू गोयल, बबिता खन्ना, सुधा खंडेवाल समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें