फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने को सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुरा में तीन दिन से बिजली न आने से आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार की शाम को आगरा मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक आगरा मथुरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दामोदरपुरा में ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका हुआ है। लोगों ने इसकी विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार की शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं आगरा-मथुरा मार्ग पर पहुंच गई और जाम लगा दिया। महिलाओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को हड़काते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाओं में आक्रोश फैल गया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने मौके एसडीओ को बुला लिया। एसडीओ ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाओं ने जाम खोला। जाम के कारण दौरान एक घंटे तक आगरा मथुरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। महिलाओं के घर जाने के बाद भी आधे घंटे तक वाहन चालक जाम के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें