फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फरह बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण हाईवे की बलदाऊ टाउन काॅलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार शाम को बड़ी संख्या में काॅलोनी के लोग फरह बिजली घर पहुंच गए। लोगों ने एसडीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने विद्युत विभाग हाय हाय के नारे लगाए।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग परेशान हैं। पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। बताया कि पहले काॅलोनी में दो ट्रांसफाॅर्मर रखे थे, एक चोरी हो गया जिसके बाद एक ही ट्रांसफाॅर्मर पर पूरा लोड आ गया। लोड ज्यादा होने के कारण अब वह भी फुंक गया और केबल जल रही हैं। उन्होंने मांग की कि दोनों ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सुचारु बिजली दी जाए। उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग पूर्ववत जगह पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगने दे रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस बल के साथ ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें