फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने मातृशक्ति : प्रभा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कृष्णाश्रय गुरुकुल सेडी ने कल्याणं करोति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा व उनके प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर होकर समाज और परिवार में अपनी पहचान स्थापित का आह्वान किया। सभी से रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि महिलाओं का सम्मान और सहयोग केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें हर दिन उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए।

कृष्णाश्रय गुरुकुल सेडी एवं कल्याणं करोति के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में 300 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों को आंखों की देखभाल और नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर कल्याणं करोति से सचिन शर्मा, सौरभ यादव, भीम चौधरी, अंकुर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें