फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, 15 में से 10 का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के गठन की दिशा में मथुरा की महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी शनिवार को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि चार से छह अगस्त तक आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया जा रहा है। जिला स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन तकनीकी समिति की देख रेख में किया गया।
जिला स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीपू गावर, तानिया, शिवानी, ज्योति, सविता, ताक्षी चौधरी, श्रद्धा उपाध्याय, मोनिका चौधरी, लक्ष्मी और खुशी पचौरी को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फुर्ती, पकड़, टीम समन्वय और रक्षात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से शनिवार सुबह 11 बजे से पहले एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने तथा आवश्यक खेल प्रमाणपत्र और पहचान पत्र साथ लाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि मथुरा की खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें