श्री बांके बिहारी मंदिर पर तुलसी का पूजन करतीं महिलाएं ।
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज महिलाएं नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने तुलसी पूजन कर विरोध प्रकट किया।
महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि विकास के नाम पर मंदिर और कुंज गलियों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार न्यास के जरिए इस मंदिर पर तानाशाही थोपना चाहती है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
महिलाओं का कहना था कि प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना स्थानीय समुदाय के हितों और मंदिर की पारंपरिक व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। उनका दावा है कि इस तरह की योजनाएं बाहरी हस्तक्षेप को बढ़ावा देंगी, जिससे स्थानीय पुजारी परिवारों और श्रद्धालुओं की सदियों पुरानी आस्था और जुड़ाव प्रभावित होगा।
प्रदर्शन में राखी गोस्वामी, दीपशिखा गोस्वामी, ममता गोस्वामी, अदिति गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी और श्रद्धा खंडेलवाल सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।संवाद