कोसी में एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर स्थित शिव विहार कॉलोनी में ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से त्रस्त काॅलोनी की महिलाओं ने शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा किया। माैके पर माैजूद एसडीओ ने महिलाओं को जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
शिव विहार कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में तीन दिन पूर्व ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था, जिससे गर्मी के मौसम में महिला बच्चे परेशान हो रहे थे। ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवागत एसडीओ शुभम रावत वहां पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझा कर शांत किया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर को बदलवा दिया जाएगा।
पोल टूटकर गिरा, हादसा टला
कोसीकलां। बिस्लोकर में बिजली का पोल अचानक नीचे से टूटकर जमीन पर आ गिरा जिससे लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। विद्युत निगम द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों की पुरानी जर्जर लाइन बदली जा रही है। यह काम एक कंपनी द्वारा पूरा किया जा रहा है। कर्मचारी पुरानी जर्जर लाइन के स्थान पर बंच लाइन डाल रहे हैं लेकिन पोल नहीं बदला गया। शुक्रवार दोपहर में पोल अचानक से नीचे से टूटकर जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही की पोल के नीचे कोई नहीं आया नहीं तो हादसा हो जाता। संवाद