फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट की ओट से प्रदर्शन: इन महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर बजाई थाली, बाईपास पर लग गया जाम; जानें वजह

Mon, 07 Sep 2026 09:05 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महरौली गांव में जलभराव समेत समस्याओं का समाधान न होने से नाराज महिलाओं ने थाली बजाकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद बाईपास पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 15 मिनट यातायात बाधित रहा; आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
 
विज्ञापन
घूंघट की ओट से प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन के महरौली गांव में जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्र और थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र के समझाने तथा कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता विनोदी सिंह चौधरी के नेतृत्व में महिलाएं थाली लेकर तहसील पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव समेत कई समस्याओं की अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने तहसील परिसर में थाली बजाकर प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

इसके बाद महिलाएं बाईपास मार्ग पर पहुंच गईं और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। महिला विनोदी सिंह चौधरी ने कहा कि जब शिकायतों की आवाज अधिकारियों तक नहीं पहुंचती तो थाली बजाकर प्रशासन को जगाना पड़ता है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम लगाई जा रही है। संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें