फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअर और महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 09 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस में फालोअर और एक महिला ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन निवासी अमित मीणा (35) पुलिस में फालोअर थे। बुधवार सुबह जब उनकी पत्नी की आंख खुली को वह पंखे पर लटके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सदरबाजार पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि अमित के कोई संतान नहीं थी उन्होंने अपने भाई की पुत्री को गोद ले रखी थी। उनकी पत्नी की कई दिन से तबियत खराब चल रही है। मंगलवार रात सभी ने साथ खाना खाया और अमित की पत्नी दवा खाकर सो गईं।

दूसरी ओर रिफाइनरी अंतर्गत गिर्राज वाटिका निवासी शीला देवी (25) पत्नी राजवीर ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शीला के पति राजवीर सोमवार को अपने पैतृक गांव कनोह कटिया थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद गए थे। घर पर शीला और उसके तीन बच्चे ही थे।
विज्ञापन


रात में सभी छत पर सोए थे। इसी दौरान किसी समय शीला ने नीचे आकर साड़ी का फंदा गले में डालकर पंखे से लटक गई। सुबह करीब तीन बजे जब बरसात के कारण तीनों बच्चे नीचे आए तो उन्होंने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने कुर्सी पर चढ़कर साड़ी को चाकू से काटा और शव नीचे उतारा। बरसात थमने पर उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें