फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से बात करने में बाधा बना तीन साल के मासूम का रोना, मां ने गला दबाकर मार डाला; एक महीने बाद खुला राज

Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रेमी से बात करने के दाैरान मासूम के रोने पर मां ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के एक महीने बाद हत्याकांड का राज खुला। 
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो और आरोपी मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में एक मां ने बार-बार रो रहे अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी को घटना की जानकारी देते समय पति ने छुपकर सारी बातें सुन लीं तो राजफाश हो गया। यह आरोप लगाते हुए घटना के एक माह बाद पति ने सोमवार रात को बलदेव थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्राथमिकी में कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके एक पांच साल की बेटी है और तीन साल का बेटा माधव था। 28 जून शाम को उनके पास पत्नी रुचि का फोन आया कि बेटा माधव काफी देर से सो रहा था। अब बार बार जगाने पर उठा नहीं रहा है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

वह आनन-फानन घर गए और बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण मुरारी व परिवार ने इसे सामान्य माैत समझा और किस्मत का फेर समझकर शव को दफना दिया। कृष्ण मुरारी के मुताबिक 21 जुलाई को रुचि किसी से फोन पर बात कर रही थी जिसमें उसने इस घटना का पूरा जिक्र किया। रुचि अपने प्रेमी को बता रही थी कि उसका बेटा माधव बार-बार रोता चिल्लाता था।

गुस्से में आकर उसका गला दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह सारी बात कृष्ण मुरारी ने छुपकर सुन ली और रुचि से पूछताछ शुरू कर दी। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने पति को बताया कि रोहित नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से बात होती है। 

रोहित से बात करते समय बेटा बार बार रो रहा था जो गुस्से से उसका गला दब गया। बेटे की हत्या को परिवार के सामने स्वीकार करने के बाद पति ने सोमवार को पत्नी रुचि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ संजीव राय ने बताया है कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें