फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परफ्यूम कंपनी के सीईओ से शादी, तीन महीने बादी ही नई नवेली दुल्हन ने कर डाला ऐसा कांड; यकीन नहीं होगा

Mon, 27 Jul 2026 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक परफ्यूम कंपनी के सीईओ ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर 49.50 लाख के आभूषण, नकदी और दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में परफ्यूम कंपनी के सीईओ ने अपनी पत्नी व मायके पक्ष पर 49.50 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ गोविंद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

जयसिंहपुरा मोहन नगर निवासी विवांश वशिष्ठ उर्फ विपुल शर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह वीआईवीसीओएस कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं। कार्य के दौरान आगरा के सिकंदरा बोदला निवासी दीप्ति शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। व्यावसायिक संबंध धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने पत्नी से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगी। आरोप है कि 20 मार्च को दीप्ति मायके चली गईं और 21 मार्च को वापस आने की बात कहकर नहीं लौटी।

 
विज्ञापन

उन्होंने घर की तलाशी ली तो 7.50 लाख रुपये की नकदी और करीब 42 लाख रुपये के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी ने साजिश के तहत सामान चोरी कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पत्नी दीप्ति शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शीला शर्मा समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें