फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रास्ते में रोककर महिला से मारपीट, सिर पर किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव महरौली में एक महिला के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महरौली निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह मंदिर से पानी लेने जा रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी धीरू रास्ते में उन्हें रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कलश को छीन कर उनके सिर पर मार दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं गिर गईं।
आरोपी उन्हें मृत समझ कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें