फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने खुद को लगा ली आग, बचाने में पति भी झुलस गया; घरवाली की हालत गंभीर

Wed, 22 Jul 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फिरोजाबाद के करबला मोहल्ले में पति से विवाद के बाद 28 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस गया।
विज्ञापन
पति और पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित मोहल्ला करबला में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पति से कहासुनी के बाद 28 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला करबला गली नंबर-9/3 थाना दक्षिण निवासी संगीता (28) का मंगलवार रात पति राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक कमरे में कहासुनी होती रही। इसी दौरान संगीता ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और कमरे से बाहर निकलकर माचिस से अपने दुपट्टे में आग लगा ली। महिला के आग की लपटों में घिरते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पति राहुल ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी झुलस गया। परिजन दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए देर रात आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है। महिला का उपचार चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें