फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: मंगला आरती में पुलिस का हुजूम..महिला की बिगड़ी तबीयत, भीड़ में फंसीं एडीजी; देखें वीडियो

Sun, 17 Aug 2025 12:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार सिर्फ जन्माष्टमी के अवसर पर मंगला आरती होती है। ऐसे में दर्शन करने के लिए आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी। सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में इस बार कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। आरती में केवल 600 लोगों को ही अनुमति दी गई थी। आम श्रद्धालुओं को आरती में प्रवेश नहीं दिया गया था। केवल पास धारक ही पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों की इस दौरान भीड़ रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मंदिर में पुलिसकर्मियों की भीड़ रही। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

भीड़ में एडीजी आगरा जोन और उनके साथ आए लोग बमुश्किल निकल पाए। यहां तक भीड़ में फंसकर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी प्रकार उन्हें संभाला। आरती के समय इस बार भी ऐसे हालात हो गए थे कि एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ भी भीड़ में फंस गईं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें निकाला। 

ये भी पढ़ें-Krishna Janmashtami 2025: ब्रज में छाया उल्लास...कान्हा के जन्म पर झूमे भक्त, अद्भुत और अलौकिक दृश्य
 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि मंगला आरती एक धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से भक्त वृंदावन आते हैं। ऐसे में सुरक्षा के नाम पर आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया और पुलिस की भीड़ आरती में रही। यह ठीक नहीं है। सरकार तो वीआईपी कल्चर खत्म कर रही है, लेकिन मंदिरों में नहीं हो रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें