फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शिरडी से सांई बाबा के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही महिला ट्रेन से उतरते समय गिरने से घायल हो गई। मां को बचाने के ट्रेन से उतरा बेटा भी घायल हो गया। जीआरपी ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह लगभग 4.45 का है। ट्रेन संख्या 22455 कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंचने के दौरान हादसा हुआ। हादसे में फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के पुराना कोठा परचा निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी प्रीति (58) जनरल कोच से उतरने का प्रयास कर रही थीं तभी संतुलन बिगड़ने से गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में वह घायल हो गईं।
आरपीएफ और जीआरपी की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय प्रीति के पुत्र मयंक (27) और देवेश (25) भी मौजूद थे। जीआरपी के मुताबिक घायल मयंक उप्र पुलिस में कांस्टेबल हैं और बांदा में तैनात हैं।
विज्ञापन

छोटे पुत्र देवेश के मुताबिक वे मां को लेकर शिरडी सांई बाबा के दर्शन कराने के बाद कालका एक्सप्रेस से लौट रहे थे। ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर सामान उतारने के दौरान मां बोगी में रह गई थीं, इतनी देर में ट्रेन चलने लगी। हड़बड़ाहट में उतरने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें