फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: संत प्रेमानंद के दर्शन के इंतजार में महिला हुई बेहोश, अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Wed, 15 Oct 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद के दर्शन को आईं महिला इंतजार में बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
महिला हुई बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले की तरह अब हर रोज सबेरे संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर निकलते हैं। उनके यात्रा मार्ग में रात होने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं का आगमन होता है। जो कि उनके दर्शन के लिए रात भर इंतजार करते हैं। इसी इंतजार में एक महिला श्रृद्धालु बेहोश हो गई।
विज्ञापन


बीती मंगलवार और बुधवार की रात हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात भी लगभग चार हजार के आसपास श्रृद्धालुओं की भीड़ होगी। श्रृद्धालुओं की इसी भीड़ में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए इंतजार कर रही महिला बैठे-बैठे ही बेहोश हो गई। बेहोश हुई महिला को उसके साथी परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला रात भर जागकर संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें