फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से नौ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जालसाजों ने महिला कारोबारी से फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद व्हाट्सएप पर ग्रुप से बाहर कर दिया और ट्रेडिंग एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वृंदावन के गणेश सिटी निवासी प्रज्ञा मिश्रा कारोबारी हैं। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग क्लास का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां तथा कथित विशेषज्ञों द्वारा ट्रेडिंग और आईपीओ के जरिए पैसे कमाने के तरीके सिखाए जा रहे थे। भरोसा जीतने के लिए जालसाजों ने पीड़िता को एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया।
शुरुआत में उनसे कम राशि जमा करवाई गई। इसके बाद, 10 फरवरी से 18 फरवरी के बीच अलग-अलग किस्तों में 9.15 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब पीड़िता ने अपना मुनाफा और निवेश की गई राशि वापस निकालनी चाही तो जालसाजों ने 10 प्रतिशत लेट पेमेंट चार्ज की मांग शुरू कर दी। अतिरिक्त पैसे देने से मना करने पर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया और ट्रेडिंग पर एकाउंट ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने मोबाइल फोन से संपर्क किया तो जालसाजों ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर पुलिस से मदद मांगी है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें