फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
 संध्या का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
सुरीर (मथुरा) । कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना राया के गांव नगरिया पोस्ट भूडासनी में रहने वाले रतनलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री संध्या की शादी 23 अप्रैल 2024 को सिकंदरपुर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये ख़र्च हुए थे, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। मुकेश और संध्या रक्षाबंधन पर्व पर गांव आए और शाम को मना करने के बाद भी वापस चले गए। घर ले जाकर उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें