फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्युत निगम की लापरवाही से महिला की मौत

विज्ञापन
अलका चतुर्वेदी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चौबिया पाड़ा में बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद ने निगम के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वार्ड 61 की पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह खुले पड़े विद्युत पैनल से न्यूटल (अर्थ) में फेस का करंट आ गया। इसके कारण घरों में लगे विद्युत उपकरणों में भी करंट दौड़ने लगा। घर के अंदर प्लग लगाने के दौरान सरवन पुरा निवासी अलका चतुर्वेदी (50) करंट की चपेट में गईं। परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने किसी तरह उन्हें अलग किया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिजन ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने किसी तरह परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने बताया कि चौबिया पाड़ा क्षेत्र में 25 विद्युत बॉक्स खुले पड़े हैं। अंडरग्राउंड लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण बॉक्स व घरों के उपकरणों में करंट आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र की अंडर ग्राउंड लाइन को चेक करने, विद्युत बॉक्स को बंद कराने और पॉलीथिन से ढकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें